वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर।
गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर खड़ी कार में एक महिला और पुरुष मृत पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच जांच शुरू कर दी हैं। मृतकों की पहचान दलवीर सिंह (37) और रजनी (40) पत्नी निवासी गांव पदराना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक दोनों कल शाम से अपने घर से लापता थे, हालांकि दोनों के परिजनों कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने कहा कि शवों को देखने से लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। गांव पदराणा के निवासी रजनी और दलबीर सिंह दोनों शादीशुदा थे और दोनों के घर कुछ ही दूरी पर थे। दोनों के 2-2 बच्चे थे। दलबीर सिंह की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और महिला रजनी शादी को काफी साल हो चुके थे। उसका एक बेटा 12वीं कर चुका है तो दूसरा अभी स्कूल में पढ़ रहा है।

