आदित्य बख्शी. होशियारपुर.

शनिवार सुबह होशियारपुर के दोसड़का कस्बे के पास एक बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हुई। कार में सवार 4 युवकों की मौत हो चुकी हैं,जबकि, एक अन्य की गंभीर हालत बताई जा रही हैं। मृतकों के शव सिविल अस्पताल होशियारपुर लाए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
कब और कैसे हुई दुर्घटना..जानिए, खास रिपोर्ट में..?
दरअसल, i20 कार में 5 युवक सवार थे जो अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जा रहे थे। रास्ते में सरकारी बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 4 की रास्ते में मौत हो गई। अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
अब रिपोर्ट में समझिए, उनकी पहचान तथा हादसे का वो मंजर
कार में सवार लोग सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महेंद्र कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह थे। अमृत कुमार गांव चललेट (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश) विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट से निकलने वाला था। जब वे अड्डा दुसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई और अमृत कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

