आदित्य बख्शी.होशियारपुर।
कुटिया के सेवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देने वाला कुटिया में अक्सर आया करता था। पैसे के लालच की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया। इस मामले में कुल 2 के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी के बारे अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। मामला, पंजाब के जिला होशियारपुर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा हैं।
जानिए..क्या था पूरा मामला
अश्विनी कुमार ने बताया कि उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके ससुर जीवन कुमार कुटिया पर मौजूद नहीं हैं और उनके कमर पर ताला लगा है। इसके बाद उसने दीपी को कुटिया और आसपास के जंगल में उनकी तलाश करने को कहा। तलाश के दौरान जब जीवन कुमार नहीं मिले, तो दीपी ने बताया कि 12 जनवरी को शाम करीब 5 बजे उसने रायपुर के पास शाम चौरासी निवासी मनवीर सिंह उर्फ मन्ना को वहां देखा था, जो पहले भी कुटिया में आता-जाता रहा है। जब कुटिया में स्थित कमरे का ताला तोड़ा तो वहां पर सेवक जीवन कुमार की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी मिली। मौके से मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

