ADITIYA BAKSHI.HOSHIARPUR/CHANDIGARH.
ईरान-अमेरिका संघर्ष और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हवाई अड्डों, विशेषकर दुबई में फंसे पंजाबियों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क है। एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए लोगों के साथ लगातार संपर्क में है और उनकी सुरक्षित भारत वापसी के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने आज दुबई तथा यूएई के अन्य हवाई अड्डों पर फंसे पंजाब के पर्यटकों और प्रवासी नागरिकों से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बठिंडा स्थित एस.एस.डी. गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल नीरू गर्ग से भी विशेष रूप से बात कर वहां की मौजूदा परिस्थितियों और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

