PUNJAB–110 की गति से चल रही बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 सगे भाइयों सहित 3 की मृत्यु

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

सड़क हादसे में 2 सगे भाईयों सहित कुल 3 की मृत्यु हो गई। हादसा, इतना भयानक था कि शव पूर्ण तरीके से खून से लथपथ थे। हादसा, पंजाब के जिला होशियारपुर में स्थित गढ़शंकर-चंडीगढ़ मार्ग का बताया जा रहा हैं। हादसे को अंजाम देने वाला एक बस चालक बताया जा रहा हैं। मौके से फरार चल रहा हैं। पुलिस ने तीनों के शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखवा दिए। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हादसे के बारे मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कर दी। 

जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुल 3 लोग जा रहे थे। निजी कंपनी की बस 110 की गति से चल रही थी। आगे चल रहे मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के प्रयास दौरान , उन्हें टक्कर मार दी। बस चालक रास्ते में बस छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

मरने वालों में 2 सगे भाई बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान जोगिंदर कुमार, रमन कुमार तथा अन्य हेम राज के तौर पर हुई। पुलिस अधिकारी ने माना कि हादसा बस चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। मामला तो दर्ज कर लिया गया। जल्द आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए गए। परिवार को हादसे के बारे सूचित कर दिया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes