PUNJAB BREAKING….कानून व्यवस्था फेलियर…..आप नेता की गोलीमार कर हत्या…..अन्य जख्मी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस की जांच जारी

FILE-IMAGE-DIED-SHOPKEEPER

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

INJURED-PERSON

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई, जबकि, एक अन्य को गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 3 बताई जा रही हैं। सभी मोटरसाइकिल सवार थे। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि गोलियां 7 चलाई गई, जो कि 30 बोर की पिस्टल के थे। खाली खोल पुलिस ने बरामद कर लिए। घटनाक्रम, जिला होशियारपुर के दसूहा में स्थित गांव मियानी का देर सायं का बताया जा रहा हैं। वारदात की सभी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी हैं। परिवार के बयान पर 3 अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। 

प्राथमिक पहलू सुपारी किलिंग वारदात से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं, जबकि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने इस बात की न पुष्टि करते हुए, हर पहलू पर जांच का दावा किया। फिलहाल, क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हैं। लोगों में भयं का माहौल साफ देखा जा सकता हैं। लोगों के मुताबिक, अब यहां पर गोली चलना तो आम बात हो चुकी हैं। पुलिस के रहते हुए, अगर इस तरह का अपराध होता है तो कहीं न कहीं उन पर (पुलिस) भी बड़ा सवाल खड़ा हो जाता हैं। एक नेता की हत्या हो जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि आम जनता तो बिल्कुल ही महफूज नहीं हैं।

समझिए, रिपोर्ट में कैसे एकदम अफरा-तफरी मच गई 

आप नेता बलविंदर सिंह आम दिनों की तरह अपनी हार्डवेयर दुकान सतकरतार सिंह में बैठे थे। उनके साथ एक अन्य लखविंदर सिंह भी थे। दोनों ही आपस में बातचीत कर रहे थे। सायं पांच बजे के करीब एक बाइक दुकान पर रूकती हैं। उसमें सवार कुल 3 लोग दुकान की तरफ आते है तथा गोलियां चलानी आरंभ कर देते हैं। 7 राउंड फायरिंग की जाती है। ऐसे में वारदात को अंजाम देने के उपरांत सभी फरार हो जाते है। 

आसपास के लोग इकट्ठा होते है तथा बुरी तरह से घायल आप नेता अन्य को अस्पताल लेकर पहुंचते है। वहां पर चिकित्सक आप नेता को मृत घोषित कर दी जाती है, जबकि, अन्य लखविंदर सिंह की बाजू पर गोली लगती है। पता चलने पर पुलिस तथा शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच जाते हैं। पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात को अंजाम क्यों दिया गया, फिलहाल बिना जांच के कुछ भी कहना इतना आसान नहीं होगा। जांच प्रक्रिया हर पहलू पर आरंभ कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार उनके चेहरों की पहचान की जा रही है कि वे लोग सुपारी किलर तो नहीं थे। 

गरमा सकता है राजनीति माहौल

चूंकि, मरने वाले सत्ताधारी पार्टी से संबंध रखते है। ऐसे में इस मामले को लेकर खुद की पार्टी पर भी सवाल खड़े होने लग पड़े हैं। विपक्ष के कुछ नेता आप सरकार पर आरोप लगा रहे है कि कानून व्यवस्था पंजाब की बिल्कुल ठीक नहीं है। आए दिन पंजाब में गोली चलना आम बात हो चुकी हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी की हत्या हो जाना कहीं न कहीं सरकार का फेलियर साबित होता हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes