PUNJAB—देश की माटी का नाम रोशन करने मनदीप पहुंचा था NEW-ZEALAND –खबर आई नहीं रहा अब वह…..परिवार की खुशियां गम में डूबी

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

यहां के एक परिवार को तब गहरा सदमा पहुंचा,जब उन्हें विदेश से खबर आई कि अब उनका बेटा इस दुनिया में रहा। 10 वर्ष पहले मनदीप सिंह गढ़शंकर का गांव रामपुर छोड़ न्यूजीलैंड में शिक्षा ग्रहण करने के लिए चला गया। परिवार को काफी आस थी बच्चा उनका नाम रोशन कर फिर वापस भारत की धरती पर लौट आएगा। लेकिन, शायद इस बात का किसी को अहसास नहीं था कि एक दिन उसके मरने की खबर को उन तक पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि अन्य भाई विदेश में रहता है। शेष परिवार पंजाब की मिट्टी से जुड़ा है। परिवार में इस समय मातम का माहौल है। एक-दूसरे के साथ विलाप करते परिवार के सदस्य साफ दिखाई दे रहे है। परिवार देश की सरकार से बेटे की लाश वतन वापस लाने के लिए मांग की। 

मृत्यु का कारण

पता चला है कि मनदीप सिंह कुछ दिन पहले फर्श से स्लीप कर गया था। सिर पर काफी गहरी चोट पहुंची। अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के मुताबिक, दिमाग में रक्त जम गया था। कोमा में स्थिति थी। जिस वजह से उसे दम तोड़ दिया। 

जानिए, कितने साल से रह रहा था मृतक

परिवार के मुताबिक, 10 वर्ष पहले मनदीप न्यूजीलैंड में शिक्षा ग्रहण करने के लिए वेलिंगटन शहर में बस गया। शिक्षा में काफी अच्छा था। कामकाज करने में भी अव्वल था। नागरिकता हासिल करने के लिए दस्तावेज जमा हो चुके थे। बताया जा रहा है कि एक माह बाद वे यहां का पक्का नागरिक बनने जा रहा था। लेकिन, इस बुरी खबर ने परिवार को झकझोर कर दिया।  

100% LikesVS
0% Dislikes