आदित्य बख्शी.होशियारपुर।
अभी-अभी पंजाब के जिला होशियारपुर की एक जगह से सड़क हादसे से जुड़ी बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गढ़शंकर के पास एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कुल तीन की मौत हो चुकी हैं, जबकि, एक अन्य गंभीर तौर पर घायल बताया जा रहा हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी धार्मिक स्थल के लिए निकले थे। रास्ते में एक वाहन की टक्कर की वजह से हादसा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सभी के शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिए गए। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई। इस बात की पुष्टि, एक पुलिस के अधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बताया कि हादसे के असल कारण का पता लगाया जा रहा हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीरवार को अलग-अलग 4 मोटरसाइकिल पर युवा लोग सवार थे। तभी एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार कर चला जाता है। तत्काल इस हादसे के बारे स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदकिस्मती से 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की सांस चल रही थी, उसे एंबूलैंस की मदद से अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की मुताबिक, घायल को काफी गंभीर चोटें लगी है। हालत फिलहाल चिंताजनक हैं। बचाने का प्रयास पूरी तरह से किया जा रहा है।
इधर, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने प्राथमिक तौर पर बताया कि हादसे की वजह अज्ञात वाहन की टक्कर है। उनके मुताबिक, धुंध काफी होने की वजह से भी हादसे का दूसरा कारण माना जा सकता है। शव सरकारी अस्पताल रखवा दिए गए है। सभी के परिजनों का पता लगाया जा रहा हैं। अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं।

