जालंधर शहर में किस कत्ल ने मचा दी दहशत…..शव के पास क्या कुछ ऐसा मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने शुरु कर दी जांच, जानिए…..इस खबर में……..?

एसएनई न्यूज़.जालंधर।

यहां शहर में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब एक बुजुर्ग महिला का शव घर से बरामद हुआ। महिला के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। मामला जालंधर के बसंत बिहार का है। सूचना मिलने पर पुलिस भारी फोर्स के सहित पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घर में महिला अकेली थी, पति की वर्ष 2015 में मृत्यु हो गई। प्राथमिक जांच में महिला का किसी ने बेरहमी से कत्ल करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। डायरी में मिले रिश्तेदारों तथा जानकारों को फोन कर हत्या की जानकारी दे दी गई। 


शहर का सबसे व्यस्त इलाका थाना डिविजन नंबर-1 के अधीन बसंत नगर में प्रतिदिन की तरह दूध बेचने वाला मृतक महिला बलविंदर कौर के घर जाता है। बाहर का दरवाजा कई बार खटखटाने से भीतर से कोई आवाज नहीं आती है। आस पड़ोस को जानकारी देता है। सभी लोग इकट्ठा होकर दरवाजे को तोड़ देते है, भीतर महिला का शव देखकर हर कोई दंग रह जाता है। महिला के दोनों हाथ रस्सी के साथ बंधे हुए थे। 


सूचना मिलने थाना की पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट तथा डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फिलहाल पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में खुलासा किया कि महिला का किसी ने गला दबाकर कत्ल किया। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट होने की बात को दोहराया। मामला अज्ञात के खिलाफ कत्ल का दर्ज कर लिया। 


डायरी से मिले मोबाइल नंबर तथा महिला का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत से पहले किसके साथ फोन पर बात हुई। इसे आधार बनाकर केस की पैरवी गहनता से शुरु कर देगी।पुलिस दावा कर रही है कि नतीजा अच्छा मिलेगा।  

50% LikesVS
50% Dislikes