मूकदर्शक बनी POLICE…….चोर दे गया सरेआम वारदात को अंजाम, एक नहीं 2 बार, लाखों का सामान लेकर रफूचक्कर,जनता का उठा भरोसा

वरिष्ठ पत्रकार.JALANDHAR।

शहर में एक कोठी को एक बार नहीं बल्कि 2 बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला, जालंधर की सबसे पाश कालोनी श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू का बताया जा रहा है। वारदात की सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। हैरान करने वाली बात है कि पुलिस के समक्ष चोर ने वारदात को अंजाम दिया तथा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। कोठी के मालिक बुजुर्ग  दंपत्ति बताए जा रहे है। बुजुर्ग हंस राज सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए। बच्चे किसी अन्य राज्य में रहते है। पुलिस ने हंस राज के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

यहां की श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक चोर ने बुजुर्ग हंस राज की कोठी में दीवार फांदकर भीतर घुस गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोर सभी को चकमा देकर फरार हो गया। पीछे करने वाले एक युवक बुरी तरह से चोटिल हो गया। कुछ समय उपरांत चोरी कपड़े बदल  कर फिर इसी कोठी में दीवार फांदकर घुस आया। कुत्तों ने भूंकना शुरु कर दिया। भीतर से कीमती सामान लेकर फिर मौके से भाग गया। पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। वारदात को अंजाम देने वाले का कुछ नहीं कर पाई।

सीसीटीवी में वारदात को अंजाम देने वाली का चेहरा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उस चेहरे की पहचान के लिए शहर के कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ जारी है। दावा इस बात का किया जा रहा है। जल्द ही असल गुनहगार तक पहुंच कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। 

लोगों की शिकायत, पुलिस बढ़ाए गश्त

इलाका निवासियों ने पुलिस के समक्ष शिकायत की है, उनके क्षेत्र में पुलिस की गश्त काफी कम है। कई बार संदिग्ध लोगों को अक्सर देखा गया। कई बार थाना में शिकायत भी दी गई। लेकिन, उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस प्रशासन से मांग की कि गई कि क्षेत्र में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए खासकर रात को। 

100% LikesVS
0% Dislikes