SNE NETWORK.JALANDHAR.
जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए 3 लोगों ने एक महिला से गहने ठग लिए। घटना गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास हुई, जहां महिला सड़क किनारे सब्जी खरीद रही थी। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं
जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान लाल रंग की ऑल्टो कार (नंबर PB10CT8816) वहां आकर रुकी। कार में सवार लंबी दाढ़ी वाले तीन लोगों ने खुद को बाबा बताया और पता पूछने के बहाने महिलाओं से बातचीत शुरू कर दी।बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिलाओं के सोने के गहनों की तारीफ की और उन्हें झांसे में लेकर गहने अपने हाथ में ले लिए। जब महिला को शक हुआ और उसने गहने वापस लेने की कोशिश की, तो आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद तस्वीर।
महिला करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई
गहने बचाने की कोशिश में महिला कार से लटक गई। आरोपियों ने इसके बावजूद कार दौड़ा दी, जिससे महिला करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और फिर सड़क पर मुंह के बल गिर गई। इस हादसे में उसके चेहरे पर चोटें आईं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।###USA###UK###CANADA###VIRAL-VIDEO###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

