सोशल मीडिया का विवाद, कैसे युवक की मौत का कारण बना..समझें, इस विशेष रिपोर्ट में…..?

SOCIAL-MEDIA-BY-CAUSED-OF-YOUTH-SNE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक विवाद 18 वर्षीय युवक राजन की मौत पर खत्म हुआ। जालंधर के खुरला किंगरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में राजन द्वारा आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लगातार धमकियों और सार्वजनिक अपमान के कारण युवक ने यह कठोर कदम उठाया। 

परिवार के मुताबिक, राजन का कुछ युवकों से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था। बीते दो दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। शुक्रवार को करीब 10-12 युवक, हथियारों से लैस होकर, उसके घर में घुस आए। उन्होंने पहले परिवार को आश्वस्त किया कि वे केवल बात करना चाहते हैं, लेकिन बाद में जबरन पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंच गए।


परिजनों का आरोप है कि कमरे के अंदर राजन को डराया-धमकाया गया और उसे जबरन पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई, जिसे पूरे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

100% LikesVS
0% Dislikes