AMRITSAR-BREAKING…जानेंगे, कैसे हुआ सिविल सर्जन अमृतसर के डॉक्टर बजाज का ‘ACCIDENT’…अब तक क्या है उनकी हालत, इस हादसे के पीछे ट्रक चालक का निकला कसूर

CIVIL-SURGEON-ASR-DR-BAJAJ-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR/AMRITSAR.

डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह बजाज। - Dainik Bhaskar

डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह बजाज। (FILE-IMAGE)

जालंधर के पीएपी चौक पर अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज को ट्रक ने टक्कर मार दी। वे अपनी मां से मिलने के बाद अमृतसर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। हादसे में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। उन्हें जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल हालत चिंताजनक बनी हुई

डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. बजाज अपनी मां का हालचाल जानने और उनसे मिलने के लिए जालंधर आए थे। वह अमृतसर में अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक ट्रक की चपेट में आ गए।

ट्रक ड्राइवर ने बिना देखे अचानक बैक करना शुरू कर दिया

चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने बिना देखे अचानक बैक करना शुरू कर दिया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। उनकी चीख सुनकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाकर ट्रक रुकवाया। इसके बाद घायल डॉक्टर को ट्रक के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।###UK###USA###CANADA###ACCIDENT-NEWS###AMRITSAR###JALANDHAR###PUNJAB###INDIA###VIETNAM##IRELAND###CHINA###SWEDEN###@

100% LikesVS
0% Dislikes