SNE NETWORK.JALANDHAR.
जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में बब्बर ज्वैलर्स शॉप पर करीब दस बदमाशों ने लगभग 50 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटना के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

