SNE NETWORK.JALANDHAR.
लुटेरों ने एक व्यक्ति पर हमलाकर उसका हाथ काट दिया। वारदात को अंजाम बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा कि घटनाक्रम कि तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। मामला, पंजाब के जालंधर शहर से जुड़ा है। घयाल को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल किया । पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया ।
मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार रात को वह रोजाना की तरह अपना ऑटो खड़ा पैदल ही कर घर लैट रहे थे। जब श्री सोढ़ल मंदिर के सामने से राम नगर की ओर जाने लगे तो राम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। जब फोन और नकदी देने से इनकार कर दिया तो तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव करते समय घायल का हाथ बुरी तरह से कट गया था। जिसके बाद लुटेरे तुरंत वहां से फरार हो गए।

