ELECTIONS-2024—अब मजा आएगा JALANDHAR लोस सीट का……टीनू होगें AAP के प्रत्याशी, क्षेत्र में है पूरा दबदबा, मुकाबला हुआ कड़ा

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया। शिरोमिण अकाली दल (शिअद) छोड़ कर आप में शामिल होने वाले पवन टीनू को आपने टिकट दे दी है। मजे की बात है कि अब जालंधर लोकसभा चुनाव का मुकाबला काफी कड़ा होने जा रहा है। क्योंकि, इस सीट से भाजपा ने रिंकू, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी तथा आप ने पवन टीनू पर अपना दांव खेल दिया। फिलहाल, शिअद ने किस चेहरे को उतारने जा रही है, अभी तक नाम फाइनल नहीं हो पाया। पूर्व में पवन टीनू को सीट मिलने जा रही थी, लेकिन, अहम समय टीनू आप में शामिल हो गए। इस सीट पर अब मुकाबला काफी कड़ा होगा, क्योंकि, हर प्रत्याशी किसी न किसी वजह से इस क्षेत्र में अपना पूरा-पूरा दबदबा रखता है। चूंकि, इस सीट पर दलित समाज की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए दलित समाज में अच्छी पकड़ रखने वाले को ही जीत का सामना करना पड़ेगा। 

पूर्व में इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा काफी लंबे समय तक रहा है। लेकिन, पिछले उप-चुनाव मेें आप पार्टी के प्रत्याशी रिंकू ने जीत हासिल कर पंजाब में आप का खाता खोला था। अब चूंकि, रिंकू ने आप को छोड़ कर भाजपा का हाथ थाम लिया तो उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्य़ाशी घोषित कर दिया। पता चला है कि रिंकू ने चुनाव प्रचार काफी तेजी से आरंभ कर दिया। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में लगातार रैली व लोगों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे अवगत करवा रहे है। उधर, चन्नी ने भी जालंधर में अपना डेरा जमा लिया है। उन्होंने पहले समय पार्टी के हर छोटे-बड़े नेता के साथ बैठक की। उसमें आपस में मिलजुल कर तथा राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी का साथ देने का संदेश दिया। मालूम हुआ है कि चन्नी को हर नेता से लेकर पार्टी वर्कर का दिल से साथ भी मिल रहा है। हर कोई चाहता भी है कि चन्नी जालंधर से उनके विजय नेता हों। 

उधर, आप तथा शिअद की तरफ से अभी तक कोई खास नजारा मैदान में देखने को नहीं मिल रहा है। पता चला है कि इन दोनों के पार्टी नेता भी क्षेत्र में कम ही दिखाई दे रहे है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो दोनों पार्टियों के लिए यह सीट जीत पाना आसान नहीं होगा। बल्कि, जीत उनके हाथ से खिसक भी सकती है। फिलहाल, चुनावी मौसम हर पार्टी अपने अपने कयास लगाने में जुट चुकी है। हर कोई अपनी जीत को सुनिश्तित बताकर लोगों में नई ऩई अफवाहें पैदा कर रहे है। 

100% LikesVS
0% Dislikes