JALANDHAR—ममेरी बहन का करता रहा भाई RAPE………गर्भपात करवाने के चक्कर में गई बच्चे की जान……जानिए, कैसे पता चली यह करतूत

वरिष्ठ पत्रकार.नकोदर (जालंधर)। 

भाई ने अपनी ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया। गर्भपात करवाने के चक्कर में पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। आरोप लगे है कि पीड़ित युवती को जान से मारने की धमकी भी गई। युवती क्लास 9वीं की छात्रा है। परिवार में मां तथा 4 भाई-बहन है। पता चला है कि वह सबसे छोटी है। पुलिस ने कथित अपराधी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पकड़ कर जेल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। परिवार आर्थिक रूप से काफी गरीब है। पिता की मृत्यु वर्ष 2018 में हो चुकी है। परिवार का खर्च मेहनत-मजदूरी से चलता है। 

पीड़ित युवती की मां ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी सरकारी स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा है। अपराध को अंजाम देने वाला सगी भाभी का बेटा है। पेशे से जेसीबी मशीन चलाता है। कुछ समय पूर्व वह उनके घर पर रहने लगा। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी का काम करते है। पीछे से उसकी लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। एक दिन बेटी के पेट में काफी दर्द हुआ। दवा लेने पर कोई फर्क नहीं पड़ा।डाक्टर के पास लेकर गए तो उसने टेस्ट के लिए बोला। टेस्ट रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह गर्भवती है। 

यह बात अपराधी के परिवार को पता चली तो उनके पूछे बिना लड़की को किसी नर्स के पास ले गए। उसने गलत इंजेक्शन दे दिया।  तबीयत ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ तो पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। पता चला है कि कथित अपराधी के गर्भपात करवाने के चक्कर में बच्चे की मृत्यु हुई। 

उधर, केस की जांच पड़ताल करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की मां के बयान पर कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने कर दी। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का पुलिस ने वादा किया। 

100% LikesVS
0% Dislikes