JALANDHAR—यहां से INTERNATIONAL ड्रग गिरोह का हुआ पर्दाफाश………पूरे देश के कई हिस्से से जुड़े थे लोग……..कस्टम के 6 अधिकारी भी नामजद

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

यहां पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश करने का पुलिस ने दावा किया। लगभग 30 किलोग्राम अफीम सहित एक दर्जन के करीब कथित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी कथित अपराधी देश के अलग-अलग हिस्सों से संबंध रखते है। यह सभी हवाला के कारोबार से भी जुड़े है। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि यह गिरोह विदेश में सप्लाई करता था। कस्टम विभाग दिल्ली के 6 बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई। जालंधर पुलिस के सीआईए स्टाफ की अब तक सबसे बड़ी सफलता सामने आई। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस प्रमुख स्वप्न शर्मा ने की। 

उन्होंने बताया कि गहन जांच के आधार पर झारखंड निवासी अभि राम उर्फ एलेक्स को 12 किलोग्राम अफीम के साथ रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि जालंधर के मनी, पवन और सिकंदर और होशियारपुर के बलिहार को पांच किलो अफीम, तीन वाहन और पैकेजिंग सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। चारों की अपनी कूरियर कंपनी थी। ये सभी अफीम को इकट्ठा करने, पैक करने और दिल्ली कस्टम को कूरियर करने में शामिल थे। ये लोग यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में स्थित पांच विदेशी संगठनों से अफीम पैकेटों के वितरण स्थान का विवरण प्राप्त करते थे। जालंधर की अमरजीत कौर और सन्नी को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वे हवाला के जरिए देश में ड्रग मनी के वितरण में शामिल थे।


जानिए, कितने करोड़ की संपत्ति तथा खाते किए फ्रीज


सीपी ने कहा कि नौ करोड़ की बड़ी रकम वाले 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। 6 करोड़ की 12 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि जालंधर पुलिस ने 3 मार्च को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया था। 5 किलो अफीम के साथ 3 लोगों को दबोचा था।

100% LikesVS
0% Dislikes