वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
एक विवाहिता संदिग्ध तरीके से घर से लापता हो गई। महिला के 2 बच्चे हैं। पीछे से मध्य-प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। पति जालंधर में मजदूरी का काम करता है। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। लेकिन, पुलिस जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 15 फरवरी से महिला लापता है। 6 तथा 11 वर्षीय महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस महिला का पता लगाने में जुट चुकी है। फिलहाल, किसी प्रकार से कोई सुराग हासिल नहीं हुआ। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। सीसीटीवी कैमरा की मदद भी ली जा रही है।
जालंधर के अर्बन एस्टेट में एक गरीब परिवार लंबे समय से रह रहा है। वहां से एक महिला 15 फरवरी की रात किसी को बिना बताए घर से चली जाती है। पति काम से वापस घर लौटता है तो पत्नी को घर में नहीं पाता है। बच्चों से पता करता है तो उन्हें नहीं मालूम होता है। सभी रिश्तेदारों तथा जानकारों से महिला की कोई जानकारी हासिल नहीं होती। आखिरकार, पति पुलिस को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा देता है। शिकायत में पत्नी का पिछले समय किसी के साथ प्रेम संबंध होने की बात का भी हवाला देता है। लेकिन, समझौते में दोनों (प्रेम संबंध) के रिश्ता खत्म होने की बात को कहता है। पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच आरंभ कर दी। सीसीटीवी कैमरा से सुराग पता लगाया जा रहा है कि महिला किस तरफ जा सकती है, ताकि उसके तक पहुंच पाने में पुलिस को मदद मिल सकें।
बच्चों का है बुरा हाल
पति के मुताबिक, बच्चों का मां से बहुत प्यार है। 15 फरवरी से बच्चे मां की गुमशुदगी को लेकर काफी मायूस है। लगातार मां को याद कर रो रहे है। बच्चों का बहुत बुरा हाल है। मुंह में खाने का एक निवाला भी नहीं ले रहे है। इतने दिनों से स्कूल भी नहीं गए। परीक्षा सिर पर है, पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है। पता नहीं वह (पत्नी) किस हाल में होगी, सोच-सोच कर खुद को डर लगने लगा है। पुलिस से अपील की कि वह उसकी पत्नी को जल्द ढूंढने में उनकी मदद करें।

