वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर भाजपा के पोस्टर पर अपनी फोटो लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से रिटायर हो चुका हूं। मगर मेरी फोटो बीजेपी उम्मीदवार प्रत्याशी अपने पोस्टरों पर लगा रहे है। मगर अब मेरा राजनीति से कोई नाता नहीं है।
उन्होंने कहा कि मेरा बेटा राजनीति में है और अब वह आम आदमी पार्टी के साथ है। चुन्नी लाल ने साथ ही अपील की है कि मेरे बेटे मोहिंदर भगत का साथ दिया जाए। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भगत चुन्नी लाल द्वारा जारी किए गए वीडियो में वह रहे हैं कि मेरे बेटे ने जब बीजेपी से चुनाव लड़ा तो उसे भाजपा के नेताओं और वर्करों द्वारा ही हराया गया। इसमें कुछ पार्षद भी शामिल हैं। जिसके चलते मेरे बेटे मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने का फैसला लिया था। बता दें कि आप से पहले मोहिंदर भगत भाजपा में थे। मगर बीते साल मोहिंदर भगत ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी।
रोए थे चुन्नी लाल
बता दें कि बेटे मोहिंदर भगत के आम आदमी पार्टी जॉइन करने पर भगत चुन्नी लाल ने बीजेपी नेताओं के साथ प्रेस वार्ता बुलाई थी। जिसके बाद वह मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोए थे। तब चुन्नी लाल ने कहा था कि मुझे एक बार भी नहीं बताया कि मोहिंदर आप जॉइन कर रहा है।

