वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
अभी-अभी जालंधर शहर से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर चुनावी प्रचार के दौरान एक व्यक्ति ने युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मामला, अवतार नगर की गली नंबर 13 से जुड़ा है। घायल युवकों की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। गोली मारने वाली की पहचान गुरविंदर सिंह बाबा, जबकि, गंभीर घायल होने वाले हनी चहल तथा करणवीर सिंह के तौर पर हुई। पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी है। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। इलाके को चारों तरफ से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। चुनावी सरगर्मियों में इस प्रकार की बड़ी वारदात हो जाना, पुलिस के खिलाफ बात जा रही है। विपक्ष उंगलियां भी उठा रहा है। मामला, रविवार बाद दोपहर का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर के अवतार नगर में निगम चुनावों के लेकर प्रचार चल रहा था। इस बीच एक व्यक्ति का चुनाव के समय 2 युवकों के साथ विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच खूब बहस बाजी हुई। लोगों ने आपस में छुड़वाने का प्रयास किया। लेकिन, गुरविंदर बाबा ने गुस्से में आकर अपनी पिस्टल को बाहर निकाल लिया। उसने लगभग आधार दर्जन फायर करणवीर तथा हनी चहल पर चला दिए। खून से लथपथ दोनों युवक जमीन पर गिर गए। इस दौरान लोग अपनी जान बचाकर भागने लगें।
किसी प्रकार से खून से लथपथ दोनों युवकों सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। बचने की उम्मीद काफी कम है। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली चलाने वाला फरार बताया जा रहा है। पुलिस पास में लगे सीसीटीवी कैमरा से हर पहलू पर जांच कर रही है। पता चला है कथित अपराधी बाबा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाबा किसी गैंगस्टर के साथ संबंध रखता है। फिलहाल, पुलिस ने इस बारे किसी प्रकार से अधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया।