SNE NETWORK.MOGA.
पंजाब के मोगा में कोटकपूरा रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के पास एक खाली प्लॉट से बीजेपी उम्मीदवार के दोस्त का शव मिला है। मृतक खुद बीजेपी का समर्थक है। शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र 35 साल बताई जा रही है।
चुनाव प्रचार के लिए मोगा आया हुआ था
परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा अमनदीप सिंह अपने दोस्त कृष्ण सैनी, जो कि बीजेपी से वॉर्ड नंबर 15 से काउंसलर का चुनाव लड़ रहे हैं। उसके चुनाव प्रचार के लिए मोगा आया हुआ था। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वह रात करीब साढ़े सात बजे अपने गांव महिमे आने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं, रविवार को परिवार को सूचना मिली कि एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो शव की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना के रूप में हुई। यह दृश्य देखकर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक दो बेटियों का पिता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
शव खाली प्लॉट से बरामद हुआ
डीएसपी जतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी और पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। अब युवक का शव खाली प्लॉट से बरामद हुआ है, जिसके बाद गुमशुदगी के मामले में धारा 302 जोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।###USA###UK###MURDER-NEWS###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###BRAZIL###IRAN###@

