वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
नगर निगम मोगा में करोड़ों रुपये की लापरवाही का मामला सामने आया है। अफसरशाही की लापरवाही के कारण 25 नई गाड़ियां, 2 ट्रैक्टर और कई रेड़ियां आज तक इनका इस्तेमाल तक नहीं किया गया। लेकिन, सब कुछ कबाड़ हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह सामान स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ने भेजा था।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम दफ्तर में खड़ी गाड़ियों की हालत कबाड़ जैसी हो चुकी है। कई गाड़ियों की बैटरी तक गायब है। हैरानी की बात यह है कि पहले आई 10 गाड़ियों का इस्तेमाल कहां हो रहा है इसकी भी जानकारी नहीं है। सवाल यह उठता है कि जब केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक साधन उपलब्ध करवा रही है, तो आखिर इनका सही उपयोग क्यों नहीं हो रहा?
जानिए, किस समाजसेवी ने उठाई आवाज़..?
समाजसेवी सोनू अरोड़ा ने इस मामले पर आवाज उठाते हुए कहा कि पंजाब का सबसे अमीर नगर निगम कहलाने वाला मोगा, आज भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रतीक बन चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भेजी गई नई गाड़ियां और ट्रैक्टर 10 महीने से धूल फांक रहे हैं। यह जनता के पैसों की बर्बादी है। इस मामले की विजिलेंस जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

