बारिश और ड्रेनेज लाइन का पानी एक घर में घुसा…बेड पर सो रहे 2 साल के बच्चे की मौ

ZIRAKPUR FLOOD IMAGE-SNE-1

SNE NETWORK.MOHALI.

परिवार वाले विलाप करते हुए - Dainik Bhaskar

परिवार वाले विलाप करते हुए IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

मोहाली के खरड़ के वार्ड नंबर-16 में रविवार को तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश और ड्रेनेज लाइन का पानी एक घर में घुस गया। इस दौरान घर के अंदर बेड पर सो रहे 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान देवा के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, बारिश के दौरान घर में अचानक पानी भरना शुरू हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह बेड के ऊपर से गुजरने लगा। इसी दौरान बच्चा बेड से नीचे गिर गया। पानी और तेज बहाव के कारण हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

घटना बाले इलाके में भरा पानी

घटना बाले इलाके में भरा पानीIMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

परिवार का कहना है कि जब बारिश का पानी घर में घुसा, उस समय बच्चा बेड पर सो रहा था। देखते ही देखते घर के अंदर पानी का स्तर और बहाव बढ़ गया। पानी बेड के ऊपर से गुजरने लगा। इसी दौरान बच्चा नीचे गिर गया और उसकी जान चली गई।हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोगों ने भी घटना पर दुख जताया। परिवार का आरोप है कि यदि इलाके में जल निकासी की उचित व्यवस्था होती तो यह हादसा नहीं होता।

घटना स्थल पर मौजूद परिजन

घटना स्थल पर मौजूद परिजनIMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया

बच्चे के परिवार ने इस घटना के लिए प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है। परिवार का कहना है कि बारिश के पानी और ड्रेनेज की समस्या को लेकर पहले से स्थिति गंभीर थी। उनका आरोप है कि पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी घर के अंदर तक पहुंच गया। परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच करवाने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगीPOLICE

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल खरड़ में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी खरड़ ईशान सिंगला ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###PUNJAB###MOHALI###CHANDIGARH###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes