SNE NETWORK.MOHALI.
मोहाली से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक सब्जी बेचने वाले ने 15 वर्ष की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी ने विरोध करने पर पीड़िता को दूसरी मंजिल की खिड़की से सड़क पर फेंक दिया। इस घटना को अंजाम देने वाला भी एक नाबालिग निकला।
मां ने शोर मचाया तो लोग जुटे
ऊंचाई से गिरने के कारण नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई है। खिड़की से गिरते हुए देख कर मां ने शोर मचाया तो लोग जुटे। तबतक आरोपी फरार हो गया। कुछ घंटे बाद पुलिस दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच आरोपी युवक भी नाबालिग निकला। इसपर पुलिस ने उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीडि़ता का परिवार यहां रहकर मेहनत मजदूरी करता है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मोहाली में घरों में साफ-सफाई (कोठियों का काम) करती है और उसकी नाबालिग बेटी भी कभी-कभी काम में हाथ बंटाने उसके साथ जाती थी।
पैरों तले जमीन खिसक गई
27 मई को दोपहर करीब 1 बजे काम खत्म करने के बाद वह अपनी बेटी से मिलने के लिए जंडपुर रोड पर स्थित सब्जी की दुकान के पास पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब उसकी बेटी वापस नहीं आई तो चिंतित मां उसकी तलाश में चिराग होम्स सेक्टर-123 की तरफ जाने लगी। इसी दौरान जैसे ही उसकी नजर सड़क किनारे बनी दुकानों के ऊपर दूसरी मंजिल के एक कमरे पर पड़ी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि आरोपी उसकी मासूम बेटी को खिड़की से नीचे की तरफ धक्का दे रहा था।
चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया
महिला ने कहा कि बेटी को ऊपर से गिरता देख उसने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान और अचेत अवस्था में नाबालिग को तुरंत मोहाली के सिविल अस्पताल (फेज-6) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
रोते हुए अपनी मां को पूरी सच्चाई बताई
अस्पताल में जब पीड़िता को होश आया, तो उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी सच्चाई बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जबरन बहला-फुसलाकर ऊपर अपने कमरे में ले गया था, जहां उसने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने खुद को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे खिड़की से नीचे फेंक दिया
आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर खरड़ पुलिस हरकत में आई और पीड़िता व उसकी मां के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) (नाबालिग से दुष्कर्म), 81 (हत्या का प्रयास) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।###USA###UK###RAPE-NEWS###CANADA###GERMANY###FRANCE###CHINA###MOHALI###RUSSIA###UKRAINE###ISRAEL###@

