BIG-NEWS…टेलीकॉल कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लुटेरे कैश से भरा बैग लेकर फरार

CRIME-IMAGE-LATEST-SNE

SNE NETWORK.MOHALI.

आरोपी कैश वाल बैग लेकर भागते हुए कैमरे में कैद हुए। - Dainik Bhaskar

आरोपी कैश वाल बैग लेकर भागते हुए कैमरे में कैद हुए।

मोहाली के फेज-7 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश जमा करवाने आए एक टेलीकॉल कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लुटेरे कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब चार लाख रुपये नकद थे। आरोपी वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। यह घटना शहर के सबसे प्राइम माने जाने वाले इलाके में हुई है, जहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है। वहीं, एनआरआई और साइबर सेल जैसे पुलिस विभागों के दफ्तर भी करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके बावजूद आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सारे मामले को क्रमवार जानिए –

इस बारे में गुरजोत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी ‘टेली लिंक’ नाम की कंपनी है। उनके पास करीब दस कर्मचारी काम करते हैं। ये कर्मचारी एयरटेल प्रीपेड और एयरटेल पेमेंट बैंक से कलेक्शन इकट्ठा कर अलग-अलग बैंकों में जमा करवाते हैं। गुरजोत ने बताया कि हमारे पास मोहाली और खरड़ का इलाका भी है। आज उनके कर्मचारी विक्कू कुमार, निवासी हिमाचल प्रदेश, का फोन आया। उसने बताया कि वह एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश जमा करवा रहा था। शनिवार होने के कारण बैंक बंद था, इसलिए वह एटीएम के माध्यम से नकदी जमा करवा रहा था।

गुरजोत सिंह ने बताया कि मुलाजिम ने जानकारी दी कि जब वह पैसे जमा करवाने जा रहा था, तभी दो आरोपी वहां आए। उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके हाथ से नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मुलाजिम की तबीयत ठीक न होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दस सा पहले मोहाली में एक्सिस बैंक की कैश वैन लूट की घटना हुई थी। फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

मोहाली में यह इस लूट का पहला मामला नहीं है। 9 मार्च 2015 को इसी तरीके से हथियारबंद बंद लुटेरों ने एक्सिस बैंक की कैश वैन से लूटी थी। कैश वैन में1.34 करोड़ रुपए थे। यह लूट सेक्टर 85 (मौली बैदवान गांव के पास) में सुबह करीब 8:30 बजे हुई थी। इस दौरान लगभग 8-10 नकाबपोश लुटेरों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से वैन का पीछा किया और उसे बीच रास्ते में रोक लिया। उन्होंने वैन के ड्राइवर और गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और कुल्हाड़ी व पिस्तौल के दम पर वैन को लूट लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes