BREAKING NEWS…’आप’ सीएम मान का बेहद करीबी लाडला नेता करोड़ों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार..?

AAP-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.MOHALI.

पंजाब के CM भगवंत मान के साथ AAP नेता राकेश कुमार सोमन। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

पंजाब के CM भगवंत मान के साथ AAP नेता राकेश कुमार सोमन। – फाइल फोटो

मोहाली में रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही नेता की पत्नी और एक अन्य साथी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोपी राजनीति में एक्टिव है। लोकसभा चुनाव में बसपा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में वह AAP में शामिल हो गया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे अपने राजनीतिक रसूख की धमकी दी। साथ ही उसे गैंगस्टरों और झूठे केसों में फंसाने की धमकियां दी। गिरफ्तार आरोपी का नाम राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी है। उसकी पत्नी बलजीत कौर और साथी बिक्रम सूरी को भी धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग और धमकी देने के केस में नामजद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, राकेश सोमन एक अन्य मामले में पेशी के लिए अदालत में आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसने गिरफ्तार करने की कोशिश की। हालांकि, राकेश को भनक लग गई, जिससे वह वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर AAP नेता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के इस कदम से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes