PUNJAB-BREAKING….यहां पर चल रहा था फर्जी काल सेंटर….विदेंशों से ठगे जा रहे पैसें, फिर, पुलिस ने तोड़ा ऐसे नेटवर्क….जानेंगे, अब तक कितनों की हुई गिरफ्तारी..?

Ghotala-1234-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MOHALI.

ईडी का एक्शन। - Dainik Bhaskar

ईडी का एक्शन।

प्रवर्तन निदेशालय (ED), चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। ED ने चंडीगढ़- मोहाली और मध्य प्रदेश में स्थित 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह छापेमारी विजय राज कपूरिया, वरिंदर राज, मैसर्स इन्फिमम एंटरप्राइज और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों व संस्थाओं से संबंधित परिसरों पर की गई। इस दौरान 20 लाख की नकदी, डिजिटल उपकरण व काफी सामान रिकवर हुआ है।

फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था

ED ने यह जांच पंजाब पुलिस के सोहाना थाना (SAS नगर, मोहाली) में दर्ज प्राथमिकी (FIR) और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीअ के आधार पर शुरू की थी। पंजाब पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि मोहाली के सेक्टर 108 स्थित इमार (Emaar), प्लॉट नंबर 29 से एक अवैध और फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था।

ठगे गए पैसे को हवाला के जरिए ट्रांसफर किया जाता था

पीड़ितों से ठगे गए पैसे को PayPal, Stripe, बैंकिंग चैनलों, बिटकॉइन/क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) और हवाला के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। इसके बाद इन फंड्स को अमेरिका स्थित फर्जी/शेल कंपनियों के खातों में घुमाया जाता था। जांच में यह भी पाया गया कि मैसर्स इन्फिमम एंटरप्राइज LLP के बैंक खाते में कई संदिग्ध विदेशी शेल संस्थाओं से सीधे पैसे प्राप्त हुए थे।###UK###CANADA###USA###FRAUD###NEWS###MOHALI###PUNJAB###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###IRELAND###

100% LikesVS
0% Dislikes