SUICIDE-NEWS….आखिर, महिला वकील ने क्यों की आत्महत्या, पति को क्यों ठहराया इसके लिए जिम्मेदार..जानें, पीड़ित परिवार की जुबानी…?

Lawyers-Mental-Health-Statistics-by-Condition

SNE NETWORK.MOHALI.

वकील नेहा, जो फंदे पर लटकी मिली।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

वकील नेहा, जो फंदे पर लटकी मिली।- फाइल फोटो

मोहाली के खरड़ में महिला वकील फंदे पर लटकी मिली। वकील के पिता ने बताया कि दामाद बेटी के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय नेहा के रूप में हुई। राजपुरा के रहने वाले उनके पिता अजमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि नेहा की शादी 4 दिसंबर 2015 को रूपनगर के अगमपुर के रहने वाले अमित राणा से हुई थी।

अमित राणा भी पेशे से वकील

अमित राणा भी पेशे से वकील हैं और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। दोनों अपने 8 साल के बेटे वेहान राणा के साथ खरड़ के दीप होम्स सोसाइटी में रह रहे थे। पिता अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अमित राणा उनकी बेटी नेहा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह अकसर शराब के नशे में नेहा के साथ बेरहमी से मारपीट करता था।

कई बार अमित को समझाया भी था

इस घरेलू कलह को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों और रिश्तेदारों ने कई बार अमित को समझाया भी था, जिसके बाद वह अपनी गलती मानकर माफी मांग लेता था। लेकिन कुछ दिन बाद उसका व्यवहार फिर वैसा ही हो जाता था। अजमेर सिंह ने बताया कि 30 मई की शाम करीब 5:45 बजे अमित राणा ने नेहा के भाई आयुष को फोन किया। अमित ने फोन पर कहा कि नेहा ने फंदा लगा लिया है और वह उसे अस्पताल लेकर आया है।

आनन-फानन में सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचे

सूचना मिलते ही नेहा के मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचे, जहां नेहा मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों ने कहा कि नेहा के गले पर चुन्नी के गहरे निशान थे और जैसे ही वे अस्पताल पहुंचे अमित राणा वहां से चुपचाप फरार हो गया।

अहम सबूतों को मिटाया

अजमेर सिंह ने कहा कि आरोपी अमित राणा सोची-समझी साजिश के तहत नेहा का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया है, ताकि दोनों के बीच हुई आखिरी बातचीत या चैट जैसे अहम सबूतों को मिटाया जा सके। जब अमित के मोबाइल पर बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने पहले कॉल नहीं उठाई और बाद में अपना फोन भी बंद कर लिया।

कड़ी कार्रवाई की मांग की

मायके पक्ष ने अमित राणा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार को करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।###USA###UK###NETHER-LAND###CHINA###VIETNAM###@

100% LikesVS
0% Dislikes