BIG BREAKING…जो एक समय लोगों के खून का था प्यासा…..उस पूर्व आतंकी की कर दी गई बेरहमी से हत्या

वरिष्ठ पत्रकार.नवांशहर। 

यहां पर पूर्व आतंकी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लगभग आधा दर्जन के करीब शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पता चला है कि पूर्व आतंकी को गोलियों से भून डाला गया। पुलिस के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, लगभग 12 गोलियां चली है। उन्हें लगभग आधा दर्जन खाली होल वारदास स्थल से बरामद हो हए। सीसीटीवी कैमरा में वारदात की सभी तस्वीरें कैद हो चुकी है। वारदात नवांशहर के एक क्षेत्र से जुड़ी है।हत्या के पीछे किसी साजिश होने की बात पुलिस हाथ प्रमाण लगा। पुलिस के किसी बड़े अधिकारी ने जबकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वारदात बुधवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। मृतक पूर्व आतंकी अपने भांजे के साथ था। फिलहाल, उसे मामूली चोटें आई। 

पूर्व आतंकी रतनदीप सिंह एक समय बब्बर खालसा टाइगर फोर्स का काफी सक्रिय सदस्य था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के वक्त रतनदीप अपनी एमजी कार में सवार था। इतने में 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों आरोपियों ने फायरिंग सीधा रतनदीप पर की थी। भांजे की बाल-बाल जान बच गई। रतनदीप के पेट और छाती में कई गोलियां लगी हैं। क्राइम सीन से पुलिस ने कई चले हुए खोल बरामद किए हैं।

जानिए,कौन था रतनदीप सिंह

रतनदीप सिंह बब्बर खालसा टाइगर फोर्स का एक्टिव मेंबर था। किसी समय भारतीय एजेंसियों ने रतनदीप पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। पुलिस ने रतनदीप को साल 2014 में हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के वक्त वह अपने घर किसी काम से आया था। 2019 में रतनदीप जेल से बाहर आ गया। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ शांति की जिंदगी जी रहा था। मगर इस बीच उसकी हत्या कर दी गई।


जानिए, किस-किस क्षेत्र में किए थे विस्फोट

​​​​​​​रतनदीप सिंह ने वर्ष 1999 में चंडीगढ़ के पासपोर्ट कार्यालय में ब्लास्ट किया था। पुलिस ने इस केस में रतनदीप को मुख्य आरोपी बनाया था। जिसके कुछ देर बाद ही हरियाणा के पानीपत में रतनदीप और उसके साथियों ने रेलवे ब्रिज को बम से उड़ा दिया था। इसमें जब पुलिस ने जांच की तो रतनदीप की शमूलियत सामने आई।

100% LikesVS
0% Dislikes