BIG-UPDATE…ये थे वो 4 गुनहगार…जिन्होंने छीनी थी कार और चारों तरफ मचाई थी दहशत…जानेंगे, कैसे पुलिस ने पकड़ा इन्हें…?

ACCUSED-ARRESTED-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.PATHANKOT.

बंदूक की नोक पर कार छीनने के मामले में पठानकोट पुलिस ने वारदात में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ शीना (अमृतसर), पुनीत शर्मा उर्फ काका (अमृतसर), पवन उर्फ पानी (गुरदासपुर) और राहुल भट्टी उर्फ बॉबी (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात पुलिस की सहायता से वडोदरा गुजरात से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटी हुई कार को भी बरामद कर लिया है।

IG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ थाना सदर, अमृतसर में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। इस संबंध में थाना सुजानपुर में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं

पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बीते रविवार 15 नवंबर को हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक व्यक्ति से उसकी महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार छीन ली थी। इस घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर की पुलिस व खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील पठानकोट में हुई इस वारदात के मद्देनजर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी जिस पर पुलिस को सफलता मिली है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###PATHANKOT###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE###SPAIN###

100% LikesVS
0% Dislikes