तरनतारन में युवक की गोली लगने से मौत…..SHO लाइन हाजिर

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन और शव को बाहर रखकर धरने पर बैठे मृतक के परिजन। इनसेट में मृतक युवक का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन और शव को बाहर रखकर धरने पर बैठे मृतक के परिजन। इनसेट में मृतक युवक का फाइल फोटो।

पंजाब के तरनतारन में शनिवार दोपहर लंगर की तैयारी कर रहे युवकों पर 10 हमलावरों ने 12 राउंड फायर कर दिए। वारदात में 19 वर्षीय युवक सुखराज सिंह की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। उधर, मामले में लापरवाही बरतने पर SHO परमजीत विरदी का ट्रांसफर कर लाइन हाजिर कर दिया।

युवक शनिवार रात होने वाले माता के जागरण के लिए दोपहर 2 बजे लंगर तैयार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर पहुंचे बदमाशों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। गोली लगने से चार युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक युवक की जान चली गई।

वारदात के बाद मृतक और घायलों के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुस्साए परिजनों ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और अस्पताल के बाहर शव रखकर बैठे हैं। उनका आरोप है कि हमलावरों की ओर से पहले भी धमकियां दी जा रही थीं और इसको लेकर पुलिस में कई बार लिखित शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

SHO परमजीत विरदी जिसे लाइन हाजिर किया गया।

SHO परमजीत विरदी जिसे लाइन हाजिर किया गया।

एक युवक के पैरों में गोलियां मारी गई। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक युवक के पैरों में गोलियां मारी गई। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###ITLAY###FRANCE###GERMANY###ROME###SPAIN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###

100% LikesVS
0% Dislikes