PATHANKOT—खूनी झड़प……युवक पर 1 दर्जन वार, बुरी तरह से उतार दिया मौत के घाट, क्षेत्र में है दहशत का माहौल, यह रही कत्ल की वजह

वरिष्ठ पत्रकार.पठानकोट। 

यहां पर देर सायं 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक युवक की हत्या हो गई है। हत्या को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 5 मृतक , पंजाब के पठानकोट शहर का रहने वाला है। उसकी पहचान पंकू (18) निवासी कोठे मनवाल के तौर पर हुई है। सूचना पाकर थाना सुजानपुर और थाना शाहपुर कंडी की पुलिस समेत बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घटना का जायजा लिया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने में आया कि 2 पक्षों का पुरानी रंजिश चल रही थी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी है। पुलिस के हाथ एक अहम सबूत लगा है। उसी के आधार पुलिस ने अपनी जांच का दायरा आरंभ कर दिया। एक दर्जन के करीब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। गंभीर मामले की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

पता चला है कि युवक की हत्या काफी बेरहमी से की गई। वारदात को अंजाम किसी तेजधार हथियार से दिया गया। पता चला है कि मरने वाले की पहली किसी तेजधार हथियार से उसके हाथ की उंगलियां काटी गई। फिर पेट तथा पीठ में तेजधार हथियार घोंपा गया। बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।खून से लथपथ को किसी ने अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं की। किसी प्रकार से एक अज्ञात ने पुलिस को वारदात बारे सूचना दी। पुलिस थाना की अलग-अलग टीम तथा बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में सामने आया कि मामला पुरानी रंजिश के साथ जुड़ा है। 2 पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था। आज दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। एक पक्ष के पंकू नामक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। परिवार को वारदात के बारे सूचित कर दिया गया। जिन-जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।  उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes