PUNJAB-BREAKING…जाम सीवरेज की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से 2 युवकों की मौत

death-pictures-4

SNE NETWORK.PATIALA.

पटियाला शहर के विकास नगर में मंगलवार को जाम सीवरेज की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भोला राम (41) और सन्नी (36) के रूप में हुई है। दोनों विकास नगर के रहने वाले थे और निजी तौर पर सीवरेज व नालियों की सफाई का काम करते थे। हादसे के बाद परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विकास नगर की मुख्य सीवरेज लाइन जाम थी। स्थानीय लोगों के कहने पर दोनों युवक उसे साफ करने के लिए नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक जहरीली गैस की चपेट में आकर अंदर ही बेहोश हो गया। उसे निकालने के लिए भोला राम भी सीवरेज में उतरा लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां भोला राम को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में भर्ती सन्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

भोला राम के परिवार में मानसिक रूप से बीमार पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज जाम होने की कई बार शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में निजी स्तर पर सफाई करानी पड़ी। जबकि नगर निगम के पास नियमित और ठेका सफाई कर्मचारी उपलब्ध हैं।###USA###UK###CANADA###2-DEATH-AT-PATIALA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes