BIG REPORT…कौन है गुरप्रीत कौर..तरनतारन जिला से क्या है संबंध, सुखबीर बादल ने क्यों किया उसका समर्थन, जानिए, विशेष रिपोर्ट में………?

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

तरनतारन जिले की युवती गुरप्रीत कौर के साथ हुई इस घटना की पंजाब कड़ी निंदा हो रही है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इस घटना को लेकर एतराज जताया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रधान व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए विरोध जताया है।


सुखबीर बादल ने कहा कि राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पंजाब की एक सिख छात्रा गुरप्रीत कौर को पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से इसलिए रोक कर दिया गया क्योंकि उसने अपने धार्मिक विश्वास के प्रतीक कड़ा और कृपाण धारण कर रखे थे। यह कड़ा और कृपाण केवल लोहे की वस्तुएं नहीं, बल्कि सिख धर्म की आस्था और पहचान के पवित्र चिन्ह हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता प्राप्त है, जिसमें सिखों को कृपाण धारण करने का विशेष अधिकार शामिल है।


बादल ने कहा कि इस भेदभावपूर्ण व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों। इसके अलावा राजस्थान उच्च न्यायालय से अपील की कि गुरप्रीत कौर को आरजेएस परीक्षा में शामिल होने के लिए विशेष अवसर दिया जाए, जिससे उसके धार्मिक अधिकारों और संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

100% LikesVS
0% Dislikes