वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
तरनतारन में होने वाले उपचुनाव को लेकर अभी-अभी बहुत बड़ी अपडेट सामने आई। बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल (बादल गुट) के 4 बड़े नेताओं को घर से उठा लिया गया। वरिष्ठ अकाली नेता तथा पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने इस घटना को सरकार तथा पुलिस की साजिश करार देते हुए कहा कि उनका पुलिस ने अपहरण किया। जबकि, एसएसपी तरनतारन इस बात को सिरे नकार रहे हैं। चुनाव आयोग पंजाब के आयुक्त को इस बारे लिखित तौर पर शिकायत दे दी गई। इसकी जानकारी शिअद ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर साझा की।
बता दें कि इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी प्रशासन तथा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। खबर सामने आ रही है कि शिअद अकाली दल ने प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ धरना लगा दिया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल धरना में शामिल होने के लिए कुछ देर में पहुंचने वाले है। इस बात की पुष्टि, शिअद के एक शीर्ष नेता ने दी।

जानिए…किन नेताओं का अपहरण हुआ
चीमा ने कहा कि पुलिस ने अकाली नेता व मौजूदा सरपंच वरिंदर सिंह सोनू बराड़, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह बिंदा, अजमेल सिंह और पार्षद शाम सिंह मुरादपुरा को पुलिस घर से उठाकर ले गई है। उन्हें जैसे ही सूचना मिली वो मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस अफसरों से बात की। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने इलेक्शन कमिशन को भी शिकायत दे दी है।
दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि तरनतारन में अकाली दल के नेताओं का पीछा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गलत नंबर प्लेट वाली कारें उनके नेताओं का पीछा कर रही हैं। शहर में बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां चल रही हैं, जिन पर पंजाब सरकार लिखा गया है। प्रशासन पूरी तरह से चुप है।

