TARN-TARAN-BREAKING….चुनाव आयोग के पास क्यों पहुंची एसएसपी, 2 डीएसपी की शिकायत..अब आगे क्या होगा…..?

SSP-TARN-TARAN-FILE-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन.चंडीगढ़। 

SUKHBIR-SINGH-BADAL-FILE-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) सिबिन सी को तरनतारन एसएसपी के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने SSP डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के साथ 2 DSP का तबादला करने की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष (शिअद) सुखबीर बादल ने कहा कि एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल आम आदमी पार्टी की कठपुतली बनकर अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं। इस मुद्दे पर कल तरनतारन में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वह भी इस धरने में शामिल रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को समझ आ गया है कि वह उपचुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं जीत सकती, इसलिए वह ऐसे गैरकानूनी कदम उठा रही है। एसएसपी इन गैरकानूनी गतिविधियों का हिस्सा न बनें। बता दें कि यहां उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

SAD-COMPLAINT-AGAINST-SSP-RAVJOT-KAUR-TO-ELECTION-COMMISSION-CREDIT-BY-SEN-NEWS-IMAGE


शिकायत में  शिरोमणि अकाली दल क्या लिखा…समझिए, खास रिपोर्ट में…
?

अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता और लीगल सेल के प्रमुख अर्शदीप सिंह कलेर ने अपनी शिकायत में कहा कि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उनके खिलाफ धारा 126/169 बीएनएस के तहत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तरनतारन उपचुनाव में पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
आगे कलेर ने कहा कि पार्टी ने पहले ही 2 डीएसपी जगजीत सिंह और सुखबीर सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही उन्हें तरनतारन में पोस्ट किया गया। लेकिन कार्रवाई न होने से पुलिस का मनोबल बढ़ गया और अब अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।

हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए


अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित मामलों में फंसाया जा रहा है। कई एफआईआर में उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे चुनाव प्रचार से दूर रहें। हाल ही में गांव ढोडे के सरपंच वरिंदर सिंह और अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा के पीए मनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अकाली दल ने मांग की है कि एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल और तरनतारन के दोनों डीएसपी का तुरंत तबादला किया जाए या फिर चुनावी कार्यों में उनके हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो। 

100% LikesVS
0% Dislikes