पश्चिम बंगाल में क्यों तेज हुई आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति……शुभेंदु अधिकारी पर किस ने किया जानलेवा हमला…थाना के समक्ष किस ने लगाया धरना…जानिए..ताजा अपडेट…?

BJP-ADHIKARI-PROTEST-AGAINST-POLICE

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अब सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इसी बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी नेता और भाजपा सांसद ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) पर उनके साथ बेरहमी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा पुरुलिया से लौटते समय टीएमसी के गुंडों ने उन पर बेरहमी से हमला किया। इस हमले के बाद अधिकारी चंद्रकोना पुलिस स्टेशन में धरना पर बैठ गए।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में अधिकारी ने बताया कि ये हमला उनपर उस समय हुआ जब वे पुरुलिया से लौट रहे थे, तभी पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना रोड पर उन पर कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से हमला किया। इस हमले के बाद अधिकारी चंद्रकोना पुलिस स्टेशन में धरना पर बैठ गए।


अधिकारी ने आगे कहा कि टीएमसी जनता के गुस्से और अपनी असहाय स्थिति के कारण इस तरह की गुंडागर्दी कर रही है। अधिकारी ने धरने के दौरान तत्काल कार्रवाई और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित होने तक धरने से नहीं उठेंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे कानून-व्यवस्था की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवाज उठाएं।

100% LikesVS
0% Dislikes