सड़क हादसा…..करीब 1 दर्जन की मौत…150 लोग घायल….चारों तरफ अफरा-तफरी..जानिए, किस क्षेत्र से जुड़ा मामला

ACCIDENT-AFTER-BLAST-AT-MATHURA

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

MATHURA-HIGH-WAY-ACCIDENT-2

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। 1 दर्जन के करीब लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि बसों में मानव अंग फंसे दिखाई दे रहे हैं।वहीं, एक युवक ने बताया कि उसने बस से 8-9 लाशें निकाली हैं।

MATHURA-HIGHWAY-ACCIDENT-2


हादसे में अब तक 66 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एम्बुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।


बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था। अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी की। इसके चलते कई वाहन एक-दूसरे से टकराते गए। प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा कि बम फटा हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। एम्बुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती। वहीं, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया।

100% LikesVS
0% Dislikes