BIG-UPDATE…ये दरिंदा बार-बार सिखों के खिलाफ कर रहा था नस्लीय टिप्पणियां…आखिरकार….न्यूज़ीलैंड पुलिस ने उसे दबोच ही लिया..अब है जेल की सलाखों के पीछे 

ARREST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

6 महीने पहले सिखों के नगर कीर्तन को रोक ब्रेन टमाकी ने बवाल किया था। - Dainik Bhaskar

6 महीने पहले सिखों के नगर कीर्तन को रोक ब्रेन टमाकी ने बवाल किया था। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड के उपनगर मनुरेवा में सिख समुदाय का नगर कीर्तन रोकने वाले ब्रेन टमाकी के खिलाफ पुलिस ने रेड की। घर पर की गई रेड के दौरान न्यूजीलैंड पुलिस ने उसके हथियार जब्त कर लिए और गन लाइसेंस रद्द कर लिए। पुलिस ने बताया कि ब्रेन टमाकी के खिलाफ ये कार्रवाई PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले की गई है। ब्रेन तमाकी ने प्रधानमंत्री के विजिट पर बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही उसने एक्ट पार्टी के पंजाबी उम्मीदवार मलकीयत सिंह और उसके परिवार को धमकाया है।

पापागुरा से चुनाव लड़ रहे मलकीयत सिंह को ब्रेन टमाकी ने सोशल मीडिया पर नस्लीय टिप्पणिया की। इसके खिलाफ मलकीयत सिंह ने पुलिस शिकायत की। ब्रेन टमाकी की लगातार भारतीय और पंजाबियों के खिलाफ की जा रही नस्लीय टिप्पणियों के खिलाफ पुलिस ने ये कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई को ब्रेन टमाकी ने लाइव दिखाया और दावा किया कि पुलिस ने उनकी हंटिंग गन को जब्त कर लिया है।

ब्रेन टमाकी ने सिखों के नगर कीर्तन को रोकने के लिए हाका निकाला था। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल सिख समुदाय और ब्रेन टककी समर्थक आमने-सामने हो गए थे और माहौल तनावपूर्ण बन गया था। हालांकि सिखों ने शांतिपूर्ण तरीके से नगर कीर्तन संपन्न किया था। सिखों का नगर कीर्तन रोकने के टमाकी का हौसला खुल गया और वो लगातार सिख समुदाय को टारगेट कर नस्लीय टिप्पणियां कर रहा था।

इस मामले में पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने का हक है। न्यूजीलैंड डेवलप्ड कंट्री है, इस तरह का वहां पहले कभी नहीं सुना था। केंद्र सरकार को न्यूजीलैंड सरकार से बात करनी चाहिए। एंटी इमिग्रेशन पूरी दुनिया में चला हुआ है। हमारी कौम सरबत का भला मांगने वाली कौम है। मान ने कहा था कि बाहर कोई ऐसी घटनाएं होती हैं तो उसमें भी हमारा नाम लग जाता है। केंद्र सरकार को राजदूत को बुलाकर इस पर सख्त एतराज जताना चाहिए।###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND-NEWS###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes