NATIONAL BREAKING….यहां पर हुआ बड़ा हादसा….बांध में बह गए 2 दर्जन लोग….6 की मौत, 4 अभी भी लापता

SINK AT CANAL-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

मरकोनाहल्ली बांध का गेट अचानक खुल जाने से पानी के तेज बहाव के कारण कई लोग बह गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोगों के शव को बरामद किया गया है और 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सभी मृतक तुमकुरु शहर के बीजी पल्या इलाके के रहने वाले थे। ये लोग पिकनिक मनाने बांध के पास पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया। मामला, कर्नाटक के तुमकुरु जिले से जुड़ा हुआ है। 

तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने बताया, मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण 15 लोग बीजी पाल्या से मडिपल्या गए थे और बांध देखने का फैसला किया था। जल स्तर कम होने के कारण 7 लोग बांध के निचले हिस्से में पहुंच गए। अचानक पानी का प्रवाह बढ़ गया और वे बह गए। अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 4 अन्य लापता हैं। तलाशी अभियान जारी है। नवाज नाम के एक व्यक्ति को जिदा बचा लिया गया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी ने बताया, चूंकि अब अंधेरा हो गया है और पानी का बहाव तेज है, इसलिए हमने तलाशी रोक दिया है। मैंने पहले ही कुछ जगहों पर टीमें तैनात कर दी हैं। नवाज को छोड़कर  बाकी सभी के मारे जाने की आशंका है। दो बच्चियां भी लापता हैं।
अधिकारी ने बताया कि बांध में एक प्राकृतिक ग्रेविटी स्लुइस गेट है, जो जल स्तर बढ़ने पर अपने आप खुल जाता है। उन्होंने कहा, हमें जांच के बाद घटनाक्रम के बारे में पता चलेगा। हमें इंजीनियर से यह जानकारी लेनी होगी कि क्या किसी ने स्लुइस गेट खोला था? चूंकि यह एक ऑटो-स्लुइस है, इसलिए जल स्तर बढ़ने पर यह खुल जाता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes