वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क।
सुबह-सुबह एक विदेश से जुड़ी बहुत बड़ी अपटेड सामने आई। बताया जा रहा है कि नेपाल की यालुंग पहाड़ियों में 7 पर्वतारोहियों की जान चली गई है, जबकि, 4 गंभीर तौर पर घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 अमेरिका, 1 कनाडाई, एक इतालवी व 2 नेपाली थे। शव बरामद हो गए, इस बारे पुष्टि नहीं हो पाई। हादसा, 5630 मीटर की ऊंचाई वाली पहाड़ी पर हुआ। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण हिमस्खलन बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नेपाल की यालुंग पहाड़ी सबसे ऊंची बताई जाती है। अक्सर, पर्वतारोही यहां पर चढ़ने के लिए आते रहते है। सोमवार को अलग-अलग देश के 7 पर्वतारोहियों ने पहाड़ चढ़ने में हिस्सा लिया। उनके साथ 4 अन्य लोग भी शामिल थे। इस बीच भारी हिमस्खलन आया। इस बात का किसी को जरा सा भी अंदाजा नहीं था। वे सभी उसकी चपेट में आ गए।
प्रशासन को जब इस हादसे का पता चला तो राहत कार्य आरंभ हुआ। काफी लंबी मशक्कत उपरांत मरने वालों के शव को बाहर निकाल लिया गया। जबकि, 4 घायल बेहोशी की हालत में पाए गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 2 की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के बारे मृतकों के देश को बताया गया है।

