SNE NETWORK.NATIONAL DESK.

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ मैंने काम किया है। उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है।
आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
NITISH के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’

सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

CM के ऐलान के बाद शिवराज ने सम्राट को बधाई दी। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपते नीतीश कुमार। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

पटना एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान को बुके देते सम्राट चौधरी। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

CM रेस में सबसे आगे चल रहे सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री रामकृपाल यादव नीतीश कुमार के सामने आंसू पोंछते दिखे। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

