NATIONAL-UPDATE…देखिए, किस, अभिनेता-राजनेता की रैली में मची भगदड़, कितने लोगों की हुई मौत, समझिए, इस रिपोर्ट में…..?

TAMILNADU-HOSPITAL-PATIENT-SNE-2

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

TAMILNADU-VICTIM-FAMILY-PERSON-SNE

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमण्यन ने यह जानकारी दी। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

TAMILNADU-RALLY-IMAGE-SNE


जानकारी के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।

TAMILNADU-RAJA-LEADER-SNE


भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए। विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे।

100% LikesVS
0% Dislikes