NATIONAL-UPDATE…पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे….3 हजार ड्रोन से प्रस्तुत की गई गाथा

SOMNATH-MANDIR-1

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। शनिवार शाम वे राजकोट से हेलिकॉप्टर के जरिए सोमनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे। सोमेश्वर महादेव की महाआरती की। इसके बाद 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया। इसके बाद पीएम ने ड्रोन शो भी देखा, जिसमें 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई।


रोड शो के दौरान पीएम को देखने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ मौजूद रही थी। मंदिर पहुंचने से पहले पीएम ने सोमनाथ सर्किट हाउस में सोमनाथ के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। पीएम सोमनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दरअसल पीएम मोदी ने सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर हो रहे इस कार्यक्रम को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नाम दिया है। पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes