NATIONAL–महाराष्ट्र के किस बड़े नेता की जनता ने कर दी पिटाई…..फिर आगे क्या हुआ, जानिए, खास रिपोर्ट में….?

PARVEEN GYAKWAD-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

शिव धर्म फाउंडेशन के सदस्यों ने संभाजी ब्रिगेड के संस्थापक सदस्य प्रवीण गायकवाड के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस दौरान उन पर काली स्याही भी फेंकी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर प्रवीण गायकवाड की ओर से 19वीं सदी के एक प्रतिष्ठित संत, स्वामी समर्थ पर की गई कथित टिप्पणी से नाराज थे। अधिकारी ने बताया कि प्रवीण फत्तेसिंह शिक्षण संस्थान और सकल मराठा समाज की ओर से अक्कलकोट में आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल होने आए थे। यहां संत की समाधि स्थित है। यहीं आज दोपहर यह घटना हुई।


अधिकारी ने कहा, ‘जब गायकवाड़ अपनी कार में थे, तब शिव धर्म फाउंडेशन के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, उन पर काली स्याही फेंकी और उनकी कार में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की। गायकवाड़ को उनकी कार से बाहर निकाला गया और उनके साथ मारपीट भी की गई।’ घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि संभाजी ब्रिगेड का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज ब्रिगेड कर दिया जाए। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि यह उनके प्रगतिशील विचारों के लिए उनकी हत्या का प्रयास था।

100% LikesVS
0% Dislikes