TAMILNADU-RESULT’S…आखिर, विजय की पार्टी को कैसे विजय हासिल हुई..?

images (1)

SNE NETWORK.NATIONAL DESK.

केरलम में सभी 140 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। यहां कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की कुल 529 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडु में हुआ है, जहां 2 साल पहले बनी विजय की पार्टी नंबर वन हो गई है। TVK ने 96 सीटों पर जीत दर्ज की है, 11 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु के मौजूदा CM एमके स्टालिन कोलाथुर सीट हार गए हैं। उन्हें TVK के वीएस बाबू ने 8000 से ज्यादा वोटों से हराया है। बाबू पहले DMK में थे। फरवरी 2026 में ही उन्होंने विजय की पार्टी जॉइन की थी। अब TVK को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत चाहिए। इस बीच विजय के ड्राइवर के बेटे आर. सबरिनाथन ने विरुगम्बक्कम सीट से जीत दर्ज की है। इधर, असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। BJP ने यहां 81 सीटें जीत ली हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है।

4 राज्यों में जीत-हार का आंकड़ा…

  • तमिलनाडु में DMK दूसरे नंबर पर: 173 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। TVK ने 82 और DMK+ ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। AIADMK ने 38 सीटें जीत ली हैं।
  • केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी: 140 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 63 सीटों पर, CPI(M) ने 26 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीट पर जीत हासिल की है।
  • असम में तीसरी बार हिमंता सरकार: 124 सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। BJP 81 सीटें, कांग्रेस 18, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 10 सीट, AGP 10 सीट और AIUDF 2 सीट पर जीती है।
  • पुडुचेरी में बीजेपी+ सरकार: 28 सीटों के नतीजे आ गए हैं। CM रंगास्वामी की पार्टी 10 सीटें जीत चुकी है। DMK ने 5 सीट, BJP ने 4 और TVK ने 2 सीट जीती हैं।

TVK के चीफ विजय के घर पर माता-पिता समेत परिवार के लोगों ने सीटी बजाकर जश्न मनाया।

TVK के चीफ विजय के घर पर माता-पिता समेत परिवार के लोगों ने सीटी बजाकर जश्न मनाया। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

कोयंबटूर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने TVK के प्रतीक लाल-पीले गमछे लहराकर जश्न मनाया।

कोयंबटूर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने TVK के प्रतीक लाल-पीले गमछे लहराकर जश्न मनाया। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

चेन्नई में TVK पार्टी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते दिखे।

चेन्नई में TVK पार्टी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते दिखे। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK) ###USA##NATIONAL-NEWS###

100% LikesVS
0% Dislikes