VIRAL-PICTURES..शर्मसार करने वाली घटना….बीच बाजार में युवती के कपड़े फाड़ दिए….ऐसा अंजाम देने वाला निकला ‘सिरफिरा -आशिक’…पुलिस ने पकड़ कर जेल में डाला…?

VIRAL-PICTURE-3

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित ज्ञान ज्योति नगर में प्रपोजल ठुकराने पर एक पेइंग गेस्ट (PG) के बाहर 21 साल की युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया। घटना 22 दिसंबर को दोपहर करीब 3:20 बजे की है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। 

VIRAL-PICTURE-2

वीडियो फुटेज में दिखा कि एक युवती स्कूटी पर बैठी है। दूसरी युवती स्कूटी के पास खड़ी है। इसी दौरान आरोपी काले रंग की कार से वहां पहुंचता है और बीच रास्ते पर गाड़ी खड़ी कर देता है। फिर स्कूटी के पास खड़ी युवती के पास जाकर उसे दोनों हाथों से दबोच लेता है।

VIRAL-PICTURE-1


आरोपी युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगता है। उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश करता है। वह युवती के सिर, पीठ और गर्दन पर कई बार हमला भी करता है। युवती खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती है, लेकिन मौके पर मौजूद 2 से 3 लोगों में कोई उसकी मदद नहीं करता है। पीड़िता की शिकायत पर ज्ञानभारती पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान येलहंका के पास बिल मारतहल्ली के रहने वाले नवीन कुमार एन (29 साल) के रूप में हुई है। पीड़ित चिक्कामगलुरु जिले के शृंगेरी की रहने वाली है। वह करीब दो साल पहले बेंगलुरु आई थी और एक डेवलपर फर्म में टेली-कॉलर के तौर पर काम कर रही थी।


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 30 सितंबर को उसने अपने ऑफिस से जुड़ा एक विज्ञापन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसी पोस्ट पर नवीन कुमार ने संपर्क किया। कुछ दिन चैट के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए। इसके बाद आरोपी लगातार कॉल और मैसेज करने लगा और नगरभावी इलाके में उससे मिलने लगा।
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और बाद में विवाद हुआ। उसने बताया कि युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह नाराज था। उसी गुस्से में उसने हमला किया।

100% LikesVS
0% Dislikes