सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस…..फिलहाल हाथ है खाली..पीड़ित परिवार सहित जनता में है पुलिस के प्रति आक्रोश
PARDEEP BEDI/मोहित बटालवी.बटाला.गुरदासपुर।
हालत इतने खराब हो चुके है कि बटाला वासियों का देर सायं घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो चुका है। हर किसी में खौफ इस कदर पैदा हो चुका है कि कब गोली चल जाए, इस बात का कभी अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता हैं। पुलिस हमेशा ही इस बात का दावा करती है कि क्षेत्र में कानून परिस्थितियां बिल्कुल ठीक है। लेकिन, जब किसी गैंग द्वारा निहत्थे की हत्या कर दी जाती है, तब पुलिस पर ही सवाल खड़े हो जाते है कि वह कर क्या कर रही हैं। ताजा मामला, मान नगर का सामने आया है, यहां पर एक पेट का काम करने वाले जसजीत उर्फ डिंपी का 4 अज्ञात बदमाशों द्वारा सरे बाजार में रविवार की देर सायं गोलियां मार कर कत्ल कर दिया जाता है। पत्नी के अलावा मृतक का एक बेटा तथा 2 बेटियां है। इस हत्या के पीछे जग्गू गैंग का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इस बात की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार से लेकर आम जनता में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश पाया जा रहा है। सीसीटीवी द्वारा पुलिस अपराधियों की पहचान कर रही है। 4 अज्ञात के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि, डीएसपी संजीव ने की।
जानिए..क्या था पूरा मामला….पीछे किसका है षड्यंत्र
कठिन परिश्रम कर परिवार पालन-पोषण करने वाला जसजीत सिंह आम लोगों की तरह जिंदगी व्यतीत करने वाला बताया जा रहा है। परिवार में पत्नी 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में उसके 2 भाई भी हैं। सभी ही मेहनत मजदूरी का काम करते है। परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
परिवार के मुताबिक, रविवार देर सायं जसजीत सिंह किसी से मुलाकात करने के लिए जाता है। वहां से वह वापस अपने घर लौट रहा था। तभी 2 अज्ञात मोटरसाइकिल में कुल 4 सवार थे। उन्होंने जसजीत पर लगभग आधा दर्जन गोलियां दाग दी। खून से लथपथ जसजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी को जब फोन से पता चलता है कि उसके पति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है, तभी वहां से भाग कर घटनास्थल पर पहुंच जाती है। परिवार में मां तथा अन्य सदस्य शव के साथ विलाप करने लग पड़ते है। ऐसे में पत्नी ने साफ तौर पर आरोप लगाते कहा कि इस हत्या के पीछे जग्गू गैंग का हाथ हो सकता है। सरेआम उसकी पति की हत्या कर दी गई। कुछ देर पहले ही पति से फोन पर बातचीत हुई थी।
4 अज्ञात थे , दागी 6 गोलियां
”हत्या को अंजाम देने वाले 2 मोटरसाइकिल 4 अज्ञात थे। लगभग 6 गोलियां दागी गई। जसमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हत्या के पीछे क्या कारण रहा हो सकता है फिलहाल, यह कहना अभी सही नहीं होगा। जल्द कथित अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। ”
”डीएसपी , संजीव कुमार”।

