CANADA..पंजाबी स्टूडेंट की मौत ने खड़े किए कई सवाल, इधर, परिवार है सदमे में..शव भारत लाने के लिए सरकार से मांगी मदद

BREAKING NEWS CREDIT BY SNE NEWS

SNE NETWORK/CANADA/JALHANDAR/CHANDIGARH.

Youth from Jalandhar dies of heart attack in Canada

मृतक आकाशदीप की फाइल फोटो। – (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

बेहतर भविष्य का सपना लेकर 2023 में कनाडा गए जालंधर के युवक आकाशदीप सिंह की मौत हो गई। वह मोंट्रियाल में पढ़ाई कर रहा था। आकाशदीप की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अचानक हुई इस घटना से कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय और पंजाब स्थित उसके पैतृक गांव में शोक की लहर है। परिवार के अनुसार 7 अप्रैल को आकाशदीप रोज की तरह कॉलेज गया था। शाम को कमरे में आराम करते समय उसे हार्ट अटैक आया। रूममेट उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। आकाशदीप की बहन नवजोत कौर भी कनाडा में ही रहती है। वह भाई की मौत से सदमे में हैं। 

परिवार ने बताया कि हाल ही में जालंधर से उन्होंने उसके लिए कपड़े भेजे थे। सूटकेस में रखे कई कपड़ों से अभी टैग तक नहीं उतरे थे। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार मां कर रही थी, अब उसी का शव भारत लाने की तैयारी की जा रही है। परिवार ने बेटे को विदेश भेजने के लिए भारी स्टडी लोन लिया था। अब आर्थिक संकट और गहरा गया है। शव को भारत लाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑनलाइन फंड जुटाया जा रहा है। अब तक करीब 5 हजार डॉलर की सहायता मिल चुकी है। परिवार और दोस्तों ने अपील की है कि छोटी से छोटी आर्थिक मदद भी इस मुश्किल समय में सहारा बन सकती है।

100% LikesVS
0% Dislikes